SONBHADRA NEWS : नाबालिग भगाने के दो अलग अलग मामलो में दो अलग अलग अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग भगाने के दो अलग अलग मामलो में दो अलग अलग अभियुक्त गिरफ्तार 

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में मंगलवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा एक मामले में एक अभियुक्त तथा थाना दुद्धी पुलिस द्वारा एक मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया ।
थाना रॉबर्ट्सगंज थाना में पंजीकृत धारा 363,366 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सुरजीत पुत्र मुकेश, निवासी ग्राम घुर्मा जेल के पास मारकुण्डी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष को सुबह स्टेशन रोड बीएसएनएल आंफिस के बाउण्ड्री के पीछे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया । 
थाना दुद्धी थानाध्यक्ष नागेश कुमार रघुवंशी ने बताया कि आरोपी युवक सरवन पुत्र लालकेश्वर निवासी झारोकला के खिलाफ नाबालिक युवती को भगाने के आरोप में आईपीसी 363 व 366 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसे मंगलवार को मुखबिर के सूचना पर रजखड़ तिराहे से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वो कही भागने के फिराक में था, गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया ।