SONBHADRA NEWS : टेढ़ा में मिनी रेलवे स्टेशन का निर्माण कर पैसेंजर ट्रेनों का हो ठहराव : अयूब अली अंसारी, संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष

टेढ़ा में मिनी रेलवे स्टेशन का निर्माण कर पैसेंजर ट्रेनों का हो ठहराव

श्याम अग्रहरि

दुद्धी,सोनभद्र : दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन व महुअरिया रेलवे स्टेशन के बीच पोल नं 70/18-71 / 17 टेढ़ा ग्राम में हाल्ट स्टेशन प्रस्तावित है । रेल मंत्रालय के आदेशानुसार रेल महा प्रबंधक द्वारा चयनित दिनांक 15/01/ 16 को तीन सदस्यीय टीम में आये सहायक मंडल अभियंता परमानन्द प्रसाद जनता से रूबरू होने के उपरांत 5-6 माह बाद भीतर पोल संख्या 70/18-71/17 टेढ़ा गांव में मिनी रेलवे स्टेशन चालू करने की बात कही थी लेकिन अभी तक टेढ़ा हाल्ट स्टेशन का निर्माण नही किया जा सका है जो चिंतनीय है । रेलमंत्री से पत्राचार के बाद भी इस पर कोई संज्ञान नही लिया जा रहा जो चिंतनीय है । उक्त बातें ब्लॉक हाल्ट संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अयूब अली अंसारी ने स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर प्रेस वार्ता कर कही । उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित हाल्ट से सटे कनहर परियोजना अमवार बांध बनकर तैयार है ,जिसके अंतर्गत कई कल कारखाने भी प्रस्तावित है ,जिसमें रेलवे लाइन की भी जरूरत पड़ती है ,इस समय रेलवे लाइन दोहरीकरण के दौरान इस प्रस्तावित हाल्ट से अंबिकापुर तक रेलवे लाइन ले जाने का सर्वे पूरा हो चुका है लेकिन अरसे से चले आ रहे टेढ़ा मिनी स्टेशन हाल्ट का निर्माण नही किया जा रहा । उन्होने कहा कि अगर रेल मंत्रालय जल्द से जल्द टेढ़ा हाल्ट का निर्माण कर पैसेंजर गाड़ियों का ठहराव नही करती है तो रेल रोको आंदोलन का रुख अख्तियार किया जाएगा ,जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे विभाग की होगी ।