SONBHADRA NEWS : जनपद के विभिन्न इण्टर कॉलेजों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली

जनपद के विभिन्न इण्टर कॉलेजों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली 
श्याम अग्रहरि (+91 8726305091)

सोनभद्र : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पूर्व बुधवार को जनपद के विभिन्न इण्टर कॉलेजों में स्वीप अभियान के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी । मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस बात का संदेश दिया कि प्रत्येक मतदाता को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए, इस वर्ष लोक सभा के चुनाव होना प्रस्तावित है, ऐसे में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जनपद में अधिक से अधिक मतदान किया जाना है, इसके लिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दर्ज करायें । कार्यक्रम में स्कूल कालेज के छात्रों, एन०सी०सी० कैडेट्स और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया । संत फासिल्स स्कूल अनपरा, सोनांचल इण्टर कालेज दुद्धी, भारतीय इण्टर कालेज घोरावल, आदर्श इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज, राजकीय बालिका हाई स्कूल चतरा, राजकीय इण्टर कालेज घोरावल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गयी।