SONBHADRA NEWS : 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित : जिलाधिकारी

22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित : जिलाधिकारी

श्याम अग्रहरि

सोनभद्र : विशेष सचिव, उ०प्र०, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के निर्देशानुसार अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम जन्म भूमि परिसर में बने मन्दिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। उक्त के दृष्टिगत निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट-1881 के अधीन 22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। शासन के निर्देश के अनुपालन में 22 जनवरी 2024 को जनपद में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।