श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : दुद्धी तहसील क्षेत्र के लेखपाल संघ के नई कार्यकारणी का चुनाव आगामी 2 फरवरी 2024 को दुद्धी तहसील सभागार में होना है वर्तमान अध्यक्ष विनय गुप्ता व कोषाध्यक्ष दुद्धी लाल बाबू सरोज ने संयुक्त रूप से बताया कि तहसील दुद्धी के लेखपाल संघ का चुने हुए कार्यकारणी का 2 वर्ष पूर्ण हो चुके है और हर 2 वर्ष में लेखपाल संघ का चुनाव होता है ,आने वाले 2 फरवरी को इस कार्यकारणी को भंग करके उसी दिन ही नए कार्यकारणी का चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा । इस चुनाव में कुल 65 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करके नए कार्यकारणी का चुनाव करेंगे ।







