SONBHADRA NEWS : सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 152 जोड़े

सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 152 जोड़े 

श्याम अग्रहरि

सोनभद्र : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सोमवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक क्षेत्र के डायट परिसर उरमौरा में 59 जोड़ों व कोन ब्लाक के गैवन्ती देवी इण्टर कालेज मोहीउद्दीनपुर में 93 जोड़ों की धूम-धाम के साथ धार्मिक रीति-रिवाजों से कुल 152 जोड़ों की शादी सम्पन्न की गई जिसमें 150 हिन्दू समाज के व 2 मुस्लिम समाज के जोड़ों की शादी हुई तथा जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में शादी समारोह की सारी जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर ने अपने पूरे टीम के साथ संभाली । 
डायट परिसर में आयोजित शादी समारोह कार्यक्रम में सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक भूपेश चौबे, विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्य, खण्ड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज के उपस्थिति में धार्मिक पूजा, जयमाल, सिन्दूरदान, शादी के सात फेरे कराकर शादी सम्पन्न करायी गयी। इसी प्रकार से विकास खण्ड कोन में पूर्व एम०एल०सी० जय प्रकाश चतुर्वेदी, ब्लाक प्रमुख कोन रूबी मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी कोन, प्रधान संघ अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जायसवाल आदि की उपस्थिति में शादी सम्पन्न करायी गयी। शादी समारोह में भोज का भी आयोजन किया गया था । इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी में वधु को 35 हजार रूपये का स्वीकृति-पत्र और 10 हजार रूपये का घर-गृहस्थी का सामान दिया गया, सामान में विभिन्न प्रकार के बर्तन का सेट, चुनरी, साड़ी शादी के लिए एक सेट, वधु के लिए दो सेट साड़ी, 5 लीटर का प्रेशर कूकर, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी की बीछिया आदि सरकार की तरफ से दिया गया। सरकार की तरफ से प्रति जोड़ा 51 हजार रूपये का खर्च किया गया।