सोनभद्र समाचार: सीजेएम ने बांटे कम्बल व लंच पैकेट

सीजेएम ने मुसहर बस्ती में बांटे कम्बल व लंच पैकेट

श्याम अग्रहरि

दुद्धी,सोनभद्र : मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र अचल प्रताप सिंह ने शनिवार को दुद्धी ब्लॉक के खजूरी गांव स्थित मुसहर बस्ती में ग्रामीणों को कम्बल व लांच पैकेट वितरित किये जिसे पाकर मुसहर बस्ती के लोग फुले नही समाए ।
सीजीएम सपत्नीक जब मुसहर बस्ती पहुँचे और लोगो का हाल जाना और इस भीषण ठण्ड में उन्हें कम्बल की सौगात दी । सीजीएम के इस नेक कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की । इस दौरान थानाध्यक्ष नागेश कुमार रघुवंशी के साथ कॉन्सटेबल ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहें ।