श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान के आठवें दिन पूजित अक्षत दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड न० 1 स्थित स्वीपर बस्ती पहुँचा बस्ती के लोगो ने जय श्रीराम जय बजरंगबली के उदघोष के साथ टोली का स्वागत किया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक अमरनाथ जायसवाल, भाजपा मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल, विश्वहिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता की अगुवाई में टोली दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नं 1 स्वीपर बस्ती पहुंची बस्ती में पूजित अक्षत, श्रीराम मंदिर का चित्र व पत्रक वितरण किया गया। बस्ती के लोगों को सब परिवार अयोध्या आने का निमंत्रण दिया गया।इस दौरान मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने कहा की हर हिन्दू परिवार को 500 वर्ष बाद भव्य रूप में आए इस श्रीराम मंदिर का दर्शन करने जरूर जाना चाहिए।हम सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से हर घर पूजित अक्षत पहुँचाना है कोई भी हिन्दू परिवार इस आमंत्रण से अछूता नही रहना चाहिए । प्रत्येक घर तक यह अक्षत, चित्र व पत्रक जरूर पहुंचाए। इस मौके पर टोली के नगर कार्यवाह रितेश जौहरी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी, बजरंग दल संयोजक सोनू जायसवाल, पीयूष कसेरा सभासद निरंजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।







