बिना माइनटैंग के परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध जांच कर की जाये कार्यवाही सुनिश्चित : जिलाधिकारी

बिना माइनटैंग के परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध जांच कर की जाये कार्यवाही सुनिश्चित : जिलाधिकारी

- जांच टीम द्वारा अवैध परिवहन व ओवर लोडिंग के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही का जिलाधिकारी ने लिया जायजा प्रपत्रों का मिलान कर ली जानकारी 

- जिलाधिकारी ने टोल प्लाजा पर ट्रकों पर किये गये लोडिंग का आकास्मिक रूप से किये निरीक्षण

श्याम अग्रहरि

सोनभद्र : शनिवार को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने टोल प्लाजा लोढ़ी के पास ट्रको पर किये गये लोडिंग का आकस्मिक निरीक्षण किये । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दो ट्रकों पर किये गये गिट्टी की लोड़िंग की मात्रा व प्रपत्र का मिलान किया, ट्रको पर लोड़ किये गये गिट्टी की मात्रा व प्रपत्र वैध पाये गये । इस दौरान जिलाधिकारी ने टोल प्लाजा के पास ओवर लोड़िग व अवैध परिवहन की जांच हेतु बनायी गयी टीम के द्वारा की जा रही कार्यवाही का रैण्डम आधार पर निरीक्षण भी किये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग, ए०आर०टी०ओ० व खनन विभाग अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ट्रको की जांच के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाये की माइनटैंग लगे हुये वाहनों के द्वारा ही परिवहन किया जाये बिना माइनटैंग लगे वाहनों के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये । उन्होनें कहा कि अवैध परिवहन व ओवर लोडिंग कीे जांच के समय कोयला लदे वाहनों की भी जांच की जाये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह ने अपने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना माइनटैंग लगे वाहनों की जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान ज्येष्ठ खान अधिकारी राकेश बहादुर सिंह, ए०आर०टी०ओ० धनवीर यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।