- दुद्धी क़स्बे में सैकड़ो श्रद्धालु शोभायात्रा में हुए शामिल
श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : रविवार की दोपहर भगवान राम ,लक्ष्मण व माँ सीता के प्रतिमा की शोभायात्रा बड़े ही धूम धाम से निकाली गई जिसके सैकड़ो बजरंगी संग राज्य मंत्री संजीव गोंड व सांसद पकौड़ी लाल कोल साक्षी बने | शोभायात्रा शिवाजी तालाब से निकली जो नगर के प्रमुख मार्गों से जाते हुई माँ काली मंदिर पहुँची जहां से वापस होते हुए बस स्टैंड होते हुए डीहवार बाबा मंदिर गली से होते हुए शिवाजी तालाब पर समाप्त हुई । इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से समूचा क़स्बा गूँजता रहा वहीं डीजे के धुन पर रामभक्त झूमते गाते रहे है और काफी उत्साहित रहें । इस दौरान भोला नाथ आढ़ती, चंद्रिका प्रसाद, गणेश जौहरी, कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, दिलीप पांडेय, मनोज सिंह बबलू, मनीष जायसवाल, सुमित सोनी , सूरजदेव सेठ , अशोक जायसवाल , संदीप गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, जितेंद्र चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालुगण शामिल रहें ।
आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के साथ दुद्धी के राम दरबार मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा
दुद्धी,सोनभद्र : आज शिवाजी तालाब पर स्थित मंदिर में राम दरबार मंदिर का शुभारंभ किया जायेगा ,जहाँ प्रभु श्री राम ,लक्ष्मण व माँ जानकी की भव्य प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर अनावरण किया जाएगा । रामभक्तो ने बताया की उधर अयोध्या में जिस मुहूर्त में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा शुरू होगी उसी समय यहां दुद्धी राम दरबार मंदिर में भी प्रभु श्री राम ,लक्ष्मण व माँ जानकी के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा ।







