सोनभद्र समाचार: विवाहिता ने लगाई फांसी ,मौत

विवाहिता ने लगाई फांसी ,मौत 

दुद्धी,सोनभद्र : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धनौरा गांव के बगबियानी टोला में गुरुवार की दोपहर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के समय विवाहिता घर मे अकेली थी जब जंगल से लकड़ी लेकर उसकी सगी बहन घर वापस आई तो मामले की जानकारी हुई , सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर घटना के कारणों के पता लगाने में जुट गई ।
ग्राम प्रधान सुभाष ने बताया कि 21 वर्षीय विवाहिता चंपा देवी पत्नी सुरेंद्र बैगा ने गुरुवार की दोपहर घर की बरेड से साड़ी के फंदे से झूल गयी जिससे उसकी मौत हो गयी बताया कि घटना के समय विवाहिता घर मे अकेली थी उसका पति सुरेंद्र इन दिनों बाहर कमाने गया है |