सोनभद्र समाचार : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कल

दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय कस्बा के तहसील परिसर में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर अखंड भारत सांस्कृतिक महोत्सव, सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन होना है जिसमे बच्चो द्वारा देश भक्ति नाटक, नृत्य, आदि का कार्यक्रम होना है जिसमे अच्छा व बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को प्रोत्साहन के रूप में पुरुस्कृत किया जाएगा । यह कार्यक्रम 26 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शुरू होना बताया । इसकी जानकारी कार्यक्रम के महामंत्री भोलू जायसवाल व कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से दिया ।