राज्यमंत्री, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कम्बल किया वितरण

राज्यमंत्री, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कम्बल किया वितरण 

श्याम अग्रहरि

ओबरा,सोनभद्र : शनिवार को राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव गोंड, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ० यशवीर सिंह ने बाल जी एसोसिएट के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गरीब असहाय श्रमिक व वृद्ध जनों को कम्बल का वितरण किये, और दिव्यांगो को वैशाखी का भी वितरण किये। इस दौरान श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के पंजीयन का कार्य भी कराया गया और श्रमिकों के पंजीयन से होने वाली लाभों के सम्बन्ध में जानकारी भी दी गयी। इस दौरान मौके पर ज्येष्ठ खान अधिकारी राकेश बहादुर सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें ।