श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय ब्लॉक सभागार में पंचायती राज संस्थान एवमं स्वयं सहायता समूह के अभिसरण हेतु दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान व समूह सखी को प्रशिक्षण दिया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया । खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियो को प्रशिक्षण से होने वाले लाभ तथा बारीकियों पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया ,सहायक विकास अधिकारी रविदत्त मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को समय से आने के लिए व ट्रेनिंग को सफल बनाने के लिए अपील की गई । वहीं वरिष्ठ फैकल्टी अधिकारी डीपीआरसी सोनभद्र राजेश त्रिपाठी के द्वारा पीआरआई के तहत गरीबी मुक्त व और आजीविका उन्नत गांव विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षक विनय चौबे द्वारा ग्राम प्रधान समितियों के कार्यो पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । संदीप कश्यप द्वारा स्वयं सहायता समूह की अवधारणा पर विस्तार रूप से चर्चा की गई ,इस मौके ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष ,प्रधान जगतनारायण ,शारद पनिका , त्रिभुवन यादव सहित अन्य प्रधान व समूह सखी मौजूद रहे|







