श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अन्तर्गत उ०प्र० कौशल विकास मिशन सोनभद्र द्वारा विकास खण्ड दुद्धी अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुद्धी-सोनभद्र में रोजगार मेला आयोजित किया गया जिसमें 20 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस रोजगार मेले में 414 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 263 युवाओं को मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव गोंड व विशिष्ठ अतिथि पकौड़ी लाल कोल हांथो संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया । इस दौरान अभ्यर्थियों में काफी उत्साह रहा। इस दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल जीएस यादव, उ०प्र० कौशल विकास मिशन यजुवेंद्र नाथ , जिला कौशल प्रबन्धक सोनभद्र, भाजपा दिलीप पाण्डेय, सुमित सोनी ,मनोज सिंह बबलू ,मनीष जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बता दे कि इस विभाग द्वारा अगला रोजगार मेला दिनांक 23 जनवरी को नगवां ब्लाक के यूसीसी इंफोटेक सेंटर के परिसर, वैनी में आयोजित किया जायेगा ।







