सम्पूर्ण समाधान दिवस : चारों तहसीलों में कुल 224 शिकायतें ,मौके पर 26 निस्तारण शेष 198 मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस : चारों तहसीलों में कुल 224 शिकायतें ,मौके पर 26 निस्तारण शेष 198 मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश 

- सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के दिए निर्देश 

श्याम अग्रहरि

सोनभद्र : शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनवरी महीने के पहले शनिवार को किया गया।

ओबरा : सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ० यशवीर सिंह मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार की उपस्थिति में हुआ इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जाये, इस दौरान उन्होने कहा कि भूमि सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से विवादित भूमि वाले स्थलों पर जाकर संयुक्त रूप से मौके की जांच कर कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने का कार्य करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित पंजीका का निरीक्षण किये निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न अधिकारी अनुपस्थित पाये गये जिसमें अधिशासी अभियन्ता नल कूप, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई बन्धी प्रखण्ड, परियोजना अधिकारी डूडा जिस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारीयों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान ओबरा में 44 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर ही 07 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, बाकी 37 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबर प्यारे लाल मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० अश्वनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। 
 
राबर्ट्सगंज : तहसील राबर्ट्सगंज में अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी आशुतोष दूबे, उप जिलाधिकारी सदर निखिल यादव, तहसीलदार सुनील कुमार आदि ने 92 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 12 मामलें निस्तारित किये गये बाकी 80 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

घोरावल : तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल अजय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी अजय, तहसीलदार ज्ञानेन्द्र कुमार, सी०ओ० घोरावल अमित कुमार आदि ने 57 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 52 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 
     (फोटो : दुद्धी तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस)

दुद्धी : तहसील दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, तहसीलदार दुद्धी आदि ने 31 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 29 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।