वाराणसी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ 16 जनवरी को होने वाली समस्त परीक्षा स्थगित, सूचना जारी

वाराणसी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी 16 जनवरी को होने वाली समस्त परीक्षा स्थगित, सूचना जारी

श्याम अग्रहरि

वाराणसी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के कुलसचिव/ परीक्षा नियंत्रक डॉ० सुनीता पांडेय ने सूचना जारी करते हुए बताया कि शीत लहर एवं घने कोहरे के कारण छात्रहित को दृष्टिगत दिनांक 16.01.2024 को आयोजित समस्त परीक्षायें अगले आदेश तक स्थगित की जाती है। नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जायेगी। शेष परीक्षायें अपने निर्धारित तिथि पर सम्पन्न होंगी।

सोनभद्र जिले के दुद्धी के बीआरडी पीजी कॉलेज (डिग्री कॉलेज) के प्राचार्य ने बताया कि 16 जनवरी की होने वाली तीनो पाली की परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है अवशेष दिनों की परीक्षाएं अपने निर्धारित तिथि व समय से होगी ।