- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेगें हम’’ स्लोगन पर निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया जाये आयोजन- अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी
श्याम अग्रहरि
सोनभद्र : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (वि०/रा०) की अध्यक्षता में शुक्रवार कलेक्ट्रेट सभागार में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को जनपद में भव्य तरीके से मनाये जाने हेतु बैठक की गयी, इस दौरान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 25 जनवरी, 2024 को समस्त शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किया जाना है, अवकाश की स्थिति में 24 जनवरी 2024 प्रातः 11ः00 बजे से मतदाता दिवस की शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, शपथ ग्रहण कार्यक्रम यथासम्भव खुले मैदान में किया जाये तथा पूर्ण कार्यक्रम की उच्च गुणवत्ता के फोटोग्राफ्स संरक्षित किए जाए, जिसका काफी टेबल बुक में प्रयोग किया जा सकें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर अथवा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेगें हम’’ Nothing like voting, I vote for sure’ के विषय पर विभिन्न गतिविधियां यथा निबन्ध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिता आदि का आयोजन सुनिश्चित किया जाय। स्कूल/कालेजों में पुनरीक्षण-2024 हेतु युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेंजर/रोवर्स तथा एन.एस.एस./स्काउट गाइड के को-आर्डिनेटर्स को मतदाता दिवस पर सम्मानित भी किया जाये। समस्त निकाय अपने-अपने निकायों में मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में वाल-पेटिंग करायें तथा निकायों में हाई-राईज बैलून भी लगायेगें एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये। अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, सोनभद्र नगर में स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के नगर में स्थित ओवर ब्रिज की दीवालों/पिलरों पर तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उरमौरा, सोनभद्र के दीवालों पर मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में वाल पेटिंग करायें। प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने तहसीलों में 23 जनवरी 2024 को बी०एल०ओ० की बैठक करेगें तथा उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शपथ पत्र सौपेगें और उन्हें निर्देशित करेगें कि वे अपने-अपने मतदान स्थल पर उपस्थित रहकर मतदाताओं को शपथ दिलायेगें और वोट की महत्ता के बारे में बतायेगें। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, ट्रांस जेण्डरों तथा कमजोर वर्गों को सम्मिलित किया जाये। जनपद स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2024 का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उरमौरा, सोनभद्र में किया जायेगा। उक्त संस्थान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सम्बन्ध में वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, नुक्कड नाटक, गायन प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायें। उक्त कार्यक्रम हेतु अधिक से अधिक छात्र/छात्राएं जनपद के विभिन्न कालेजों से प्रतिभाग करेगें तथा बच्चों के बीच होने वाली प्रतियोगिता में विजेता संस्थान के बच्चों को ट्राफी आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किये जायें। कार्यकम के समापन के उपरान्त विभिन्न कालेजों/संस्थानों के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरियाॅ निकालते हुए शहर में भ्रमण किया जायेगा, आयोजन स्थल पर वोटर रजिस्ट्रेशन सेण्टर स्थापित किया जाएगा, जिसमें छूटे हुए मतदाताओं के नाम तत्काल दर्ज कर दिए जाए, आयोजन स्थल पर रावर्ट्सगंज विधानसभा के समस्त बी०एल०ओ० उपस्थित रहेगें। मतदान स्थलवार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन मतदेय स्थल पर बी०एल०ओ० उपस्थिति रहेगें तथा मुनादी द्वारा मतदाताओं को उक्त बूथ में एकत्रित होने के लिए सूचित किया जायेगा। बी०एल०ओ० अपने मतदेय स्थल के सबसे युवा मतदाता एवं सबसे बुजुर्ग मतदाता को भी सम्मानित करेगें तथा बी०एल०ओ० प्रकाशित वोटर लिस्ट को पढ़ेगें तथा युवा मतदाताओं को ईपिक भी उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, 80 वर्ष व 80 वर्ष से अधिक मतदाताओं को चिन्हित करने की कार्यवाही भी किया जाये। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर निखिल यादव, उप जिलाधिकरी दुद्धी सुरेश राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय पी०के० तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, तहसीलदारगण, निर्वाचन कार्यालय के सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।







