दुद्धी, सोनभद्र - दुद्धी तहसील के अंतर्गत सोमवार को सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला निवासी रामनगर इलाज हेतु सरकारी अस्पताल में आयी जहा उसे प्रसव के लिए तत्काल ओ नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता पड़ी मौके पर ब्लड देने के लिए कोई नही मिला तब परिवार के लोगों ने ब्लड के लिए प्रगति फाउंडेशन के संस्थापक से बात की जहा विकास कुमार अग्रहरि ने सक्रियता के साथ इसकी सूचना ग्रुप में दी जब तत्काल रूप से कोई नही मिला तो विकास अग्रहरि ने डाला निवासी अशोक कनौजिया जो पत्रकार भी है उनसे वार्ता की और सारी बात बताई तत्काल ब्लड की आवश्यकता देखते हुए अशोक कनौजिया जो उस समय जिले पर थे वहां से सीधा अस्पताल पहुँच कर ब्लड देकर सहायता किया । ऐसे रक्तवीरों को प्रगति फाउंडेशन ने सरहाना किया । बतादे की महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया ।







