दुद्धी, सोनभद्र- सोनभद्र भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद दुद्धी में प्रथम आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया इसी के साथ ही दुद्धी में बने नवनिर्मित नोवा अस्पताल का भव्य उद्घाटन किया गया । जिलाध्यक्ष ने बने नए नोवा अस्पताल का उद्घाटन रिबन काटकर दुद्धी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया इससे पूर्व अस्पताल के प्रबंधक डॉ मिथिलेश कुमार ने भी मुख्यातिथि का स्वागत व अभिनंदन किया और आभार जताया| इस मौके पर नपं अध्यक्ष कमलेश मोहन , रामनरेश पासवान ,सत्यनारायण सिंह एडवोकेट , संतोष जायसवाल ,जवाहर लाल अग्रहरी , रविन्द्र जायसवाल , डॉ० विनय, सोनाबच्चा अग्रहरी, दिनेश आढ़ती ,पंकज जायसवाल , नीरज जायसवाल , राजकुमार अग्रहरी ,कमल कुमार कानू, सुरेंद्र अग्रहरी ,संजू तिवारी ,गोरखनाथ अग्रहरी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहें|







