ग्राम प्रधान संग सचिव ने दिलाई स्वच्छता ही सेवा की शपथ

ग्राम प्रधान संग सचिव ने दिलाई स्वच्छता ही सेवा की शपथ

दुद्धी,सोनभद्र - विकास खंड दुद्धी के ग्राम पंचायत महुली में शनिवार को  ग्राम पंचायत के सदस्यों समेत ग्रामीणों को ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल व सचिव राकेश अहीर ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई | ग्रामीणों से शपथ के दौरान आह्वाहन किया कि प्रत्येक ग्रामीण प्रत्येक वर्ष 100 घंटे यानी सप्ताह में 2 घंटे श्रमदान कर अपने आस पास के स्थानों में  स्वच्छता बनाएंगे| इस मौके पर वार्ड सदस्य  विनोद कनौजिया ,बुद्धनाथ कनौजिया , ईश्वरी भारती , अनुज जायसवाल , अमनतुल्लाह ,मनोज ,सूरज ,अरुण गुप्ता ,सुरेंद्र भारती के साथ ज्योति विश्वकर्मा मौजूद रही|