दुद्धी| आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर का कल दो बजे दुद्धी तहसील के सेवकाडाड ,जरहा स्थित गुरुकुल विद्या मंदिर में आगमन होने जा रहा है ,जहाँ वे भ्रष्टाचार ,अत्याचार के खिलाफ जनसभा को संबोधित करेंगे|साढ़े 3 बजे वे पत्रकार वार्ता भी करेंगे|
उक्त आशय की जानकारी देते हुए डॉ बी नाथ ने क्षेत्र व सोनभद्र जनपदवासियों से अपील किया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे जिससे अन्याय ,भ्रष्टाचार के खिलाफ पुरजोर समर्थन मिल सके|







