साहू समाज का वार्षिक महासम्मेलन/मिलन समारोह 2 अक्टूबर को


साहू समाज का वार्षिक महासम्मेलन/मिलन समारोह 2 अक्टूबर को

दुद्धी, सोनभद्र - साहू समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर वार्षिक महासम्मेलन व मिलन समारोह का आयोजन ग्राम खजूरी के एसएसएन स्कूल के प्रांगण में 11 बजे से होना है। उक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गुप्ता व महासचिव प्रवीण गुप्ता ने संयुक्तरूप से बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता होंगे साथ ही साहू समाज के कई वरिष्टजनों  का भी आगमन होगा।