श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र - स्थानीय दुद्धी ब्लॉक सभागार में सभी ग्राम के प्रधानों के साथ एचडीएफसी बैंक के दुद्धी शाखा के प्रमुख कुलदीप जैन ने बैंक के डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं, किसानों के लिए उपलब्ध ऋण सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी सहित बैंक के अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी । इस दौरान बैंक के गौरव यादव, शाहनवाज अहमद, ग्राम प्रधान दिनेश यादव, रजखड़ प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार कुशवाहा ,मलदेवा प्रधान प्रतिनिधि निरंजन कुमार ,बूटबेडवा प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ,तुर्रीडीह प्रधान विध्वंत कुमार , फुलवार प्रधान दिनेश यादव , महुली प्रधान अरविंद जायसवाल , गुलालझरिया प्रधान त्रिभुवन यादव , सहित कई प्रधान मौजूद रहे ।







