दुद्धी|बघाडू वन क्षेत्र के ठेमा नदी से दिघुल में रविवार की तड़के सुबह अवैध बालू खनन कर जा रही टैक्टर को बघाड़ू पेट्रोल पम्प के पास वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ लिया ,बालू लदे टैक्टर को पकड़ रेंज आफिस ले जा रहे थे कि इसी बीच दबंग टैक्टर मालिक कुछ लोगो के साथ लामबंध हो कर इसे परमिट की बालू होने का हवाला देते हुए ट्रैक्टर छोड़ने की जिद्द पर अड़ रहे थे ,वन विभाग के कर्मियों ने माहौल की गर्मी देख पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए वन विभाग का सहयोग किया जिससे टैक्टर को रेंज आफिस खड़ा कराया।
उधर दूसरी ट्रैक्टर ठेमा नदी में लोड़ हो रही थी जो भागते फिरा|
रेंजर रूप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया ट्रैक्टर समसुद्दीन का है जिस पर वन अधिनियम विधिक कार्रवाई की जा रही है |







