बीते एक साल से महिला न्यूज एंकर को एक व्यक्ति कर रहा परेशान , दे रहा धमकी

श्याम अग्रहरि

बीते एक साल से महिला न्यूज एंकर को एक व्यक्ति कर रहा परेशान , दे रहा धमकी
दिल्ली - एक साल से एक महिला न्यूज एंकर को एक व्यक्ति द्वारा परेशान करने, और धमकी देने का मामला सामने आया है । जी हाँ आपको बताते चले कि वर्तमान में काम कर रही भारत 24 की महिला एंकर प्रिया सिन्हा जो अपने हुनर और काम करने के तरीक़े से पहचानी और जानी जाती है वो अब किसी सिरफिरे व्यक्ति से परेशान हो चुकी है कोई सिरफिरा व्यक्ति एक साल से एंकर प्रिया सिन्हा को इंस्ट्राग्राम पर अश्लील व घटिया मैसेज भेज परेशान कर रहा है और धमकी दे रहा । प्रिया सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल एकाउंट के जरिये दिल्ली पुलिस , नोएडा पुलिस सहित 2 लोग को टैग करते हुए बताया कि एक व्यक्ति जो कई बार घटिया मैसेज इंस्टाग्राम पर कर रहा ब्लॉक करने के बाउजूद भी नए नए एकाउंट बना के मैसेज पर मैसेज किये जा रहा और मानसिक रूप से परेशान कर रहा है प्रिया ने बताया की जब सारे एकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया तो पिछले ऑफिस में मेरा दोस्त बन के फोन कर मेरा नम्बर मांग लिया और अनगिनत फोन नम्बर से परेशान कर रहा । इस सिरफिरे के खिलाफ दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए कार्यवाही की मांग की गई है ।