मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस के जवानों ने क़स्बा में किया फ्लैग मार्च
दुद्धी| स्थानीय क़स्बे सहित आस पास के गांवों में मोहर्रम का त्यौहार शांति पूर्वक सम्पन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है | गुरुवार को एडीश्नल एसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ की अगुवाई में समूचे क़स्बा सहित आस पास के इलाकों में फ़्लैग मार्च किया गया |इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक दद्दन प्रसाद गोंड के साथ कई थानों की फोर्स ने फ्लैग मार्च किया और क़स्बे वासियों को प्रशासन की तैयारी के प्रति आगाह किया | पुलिस के हूटर व सायरन से समूचा क़स्बा गूंजता रहा |पुलिस की पैनी निगाह व तैयारी देख प्रबुद्ध जन त्यौहार को लेकर निश्चिन्त है | पुलिस ने सभी संवेदनशील जगहों का मुआयना किया और जुलूस का रूट मैप को जाना जिससे सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल हो सके| दुद्धी चौकी से निकली फ्लैग मार्च म्योरपुर तिराहा होते हुए कलकल्ली होकर स्टेशन रोड पहुँचा जहाँ से वापस होते हुए सोनू मेडिकल होते हुए मलदेवा कुलभूषण पांडे के घर तक पहुँचा वहां से वापस होते हुए एचएचआर माल होते हुए पत्ता कंपनी पहुँचा जहाँ से वापस हो अमवार तिराहा से निमियाडीह पहुँचा वहां से वापस होते जुगनू चौक होते हुए वापस क़स्बा चौकी पर समाप्त हुआ| इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी , म्योरपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक लक्षमण पर्वत सिंह , बभनी थाना अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी , अमवार चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव , महिला थाना अध्यक्ष सविता सरोज , क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह , एसआई दिग्विजय सिंह मौजूद रहें|







