दुद्धी|कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में एक अधेड़ को कुछ दबंगो ने पीटकर घायल कर दिया है। घायलवस्था में जिसे दुद्धी सीएचसी लाया गया जहाँ इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय हीरालाल पुत्र लल्लन निवासी दिघुल ने बताया कि घर के बगल के ही कुछ लोग उनकी पत्नी को डायन कह कर मारने जा रहे थे तभी हीरालाल अपनी पत्नी को बचाने के लिए बीचबचाव करने लगे तो ऊक्त दबंगो उसकी पत्नी को छोड़कर बीचबचाव कर रहे हीरालाल को पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया । घायलावस्था मे बुधवार की देर रात्रि तकरीबन 11 बजे दुद्धी सीएचसी में उपचार हेतु घायल अधेड़ को भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है|







