दुद्धी| कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में बुधवार की रात्रि घर के बाहर खड़ी बाइक को उड़ा ले गए,बाइक स्वामी को घटना की जानकारी तब हुई जब वह सुबह उठकर घर के बाहर निकला| पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है|
धनौरा निवासी गौतम शुक्ला पुत्र रघुनाथ शुक्ला ने बताया कि कल शाम को उनके घर शक्तिनगर से सुदामा मिश्रा अपनी निजी बाइक संख्या UP64AF3526 से आये थे, जो अपनी बाइक खड़ी कर भोजन कर सो गए ,जब सुबह दरवाजे के बाहर आये तो बाइक गायब मिली |गौतम शुक्ला ने तत्काल इसकी सूचना डॉयल 112 पर दिया ,तो मौके पर पहुँची पुलिस ने कोतवाली में शिकायत करने की बात कही|पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से एफआईआर दर्ज कर चोरों को पकड़ने की मांग की है|







