अबूझ हाल में वृद्ध ने पलाश के पेड़ से गमछा के सहारे लगाई फांसी

अबूझ हाल में वृद्ध ने पलाश के पेड़ से गमछा के सहारे लगाई फांसी
दुद्धी /सोनभद्र| अमवार चौकी क्षेत्र के गोहड़ा गाँव मे  55 वर्षीय गोविन्द शर्मा पुत्र स्व.दशई राम अपने घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पलाश के पेड़ से अपने गमछे का फंदा से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया| घटना की जनाकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया ,मृतक पेशे से नाई था जो बुधवार की रात्रि कही से सट्टे में हजामत का काम कर आया था रात्रि में 11 बजे वह घर से बाहर गया तो परिजन सोचे कि कही शराब पीने गए होंगे और इसी बीच घर के सदस्य सो गए ,सुबह 5 बजे घरवालों को सूचना मिली कि घर से कुछ दूरी पर गोविंद का शव पलाश के पेड़ से झूल रहा है | सूचना पर मौके पर पहुँचे अमवार चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव ने शव को कब्जे मे लेकर जांच- पड़ताल मे जुट गये उन्होंने बताया कि घटना की कारणों का पता नही चल पा रहा है और ना ही घरवाले कुछ बता रहे है ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है |