चार दिवसीय समर कैम्प हुआ समापन, समर कैम्प प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले को किया गया पुरुस्कृत
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय दिघुल में चल रहे चार दिवसीय समर कैम्प का सफल समापन गुरुवार को हो गया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान जगतनारायण रहे।
समर कैम्प में प्रतिभाग करने वाले तथा स्थान प्राप्त करने वालों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।समर कैम्प में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि ने मेडल एवं कापी पेन देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि ने समर कैम्प में प्रतिभाग करने वाले एक - एक बच्चों से परिचय प्राप्त किया और कई सवाल भी पूछे जिसका बच्चों ने उत्तर दिया।बच्चों के उत्तर से खण्ड शिक्षा अधिकारी संतुष्ट दिखे।इस चार दिवसीय समर कैम्प में बच्चो ने चित्र कला एवं कला क्राफ्ट का प्रदर्शन,कला संगीत,खेल तथा बास की वस्तु को अपने हाथो से बनाते हुए विद्यालय परिवार के बीच कुशल प्रदर्शन किया।समर कैम्प में कराए गए विभिन्न क्रिया कलापों से विद्यालय के सहायक अध्यापक राम रक्षा सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अवगत कराया।उन्होंने बांस से निर्मित वस्तुओं की महत्ता के साथ साथ विलुप्त हुए तथा संकटग्रस्त जीव जंतुओं की एक फाइल भेंट करते हुए उसके बारे में चर्चा की।उन्होंने सभी से आह्वान किया कि संकटग्रस्त जीव जंतुओं की संरक्षण की आवश्यकता है जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य को गुलदस्ता तथा विशिष्ट अतिथि को बांस से बच्चों द्वारा स्वनिर्मित देशी पंखा भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविन्द्र प्रसाद, सहायक अध्यापक रामरक्षा सिंह,सुभाष गुप्ता,संगीता यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।







