श्याम अग्रहरि
दुद्धी, सोनभद्र।विश्व रक्तदान दिवस को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता अभियान में जुटी हुई है।इसी क्रम में आज सोमवार को दुद्धी तहसील सभागार में अधिवक्ताओं के साथ रक्तदान दिवस शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान जागरूकता शिविर को सम्बोधित करते हुए तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने कहा कि जिन जिन सम्मानित अधिवक्तागण को रक्तदान कर महाकल्यान करना हो, वे 14 जून विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान कर पुण्य के भागीदार बनें।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद दुद्धी के अधीक्षक डॉ शाह आलम ने रक्तदान के फायदे बताते हुए कहा कि रक्तदान शरीर स्वस्थ रहता है और ब्लड की सर्कुलेशन भी सही रहती हैं।हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
इस दौरान डिग्री कालेज प्रवक्ता डॉ मिथिलेश,ब्लड बैंक प्रभारी डा प्रकाश जायसवाल, मनोज मिश्र एंड, सत्यनारायण यादव एड,रामपाल जौहरी एड, कुलभूषण पाण्डेय एड, दिनेश कुमार एड सचिव दुद्धी बार एसोसिएशन सहित अन्य उपस्थित रहे।







