दुद्धी - रोजगार मेले में 28 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिस हेतु चयन

श्याम अग्रहरि

रोजगार मेले में 28 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिस हेतु चयन
 
दुद्धी/ सोनभद्र|जनपद के नोडल आई०टी०आई० दुद्धी में सोमवार को प्रातः 10:30 बजे से सायं 3:30 बजे तक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला का आयोजन किया गया, मेले का उद्घाटन अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत दुद्धी रंजना चौधरी द्वारा किया गया । इस मेले में जनपद के कुल 08 उद्योगो / प्रतिष्ठानों एवं लगभग 290 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किये। मेले में अधिष्ठानों द्वारा प्रथम दृष्टया 28 अभ्यर्थियों का चयन किया गया तथा यह आश्वासन दिया गया कि इन चयनित अभ्यर्थियों को अधिष्ठान के अप्रेन्टिसशिप पोर्टल पर लगभग 02 सप्ताह में पंजीकृत कराते हुये शिशिक्षु प्रशिक्षण हेतु योजित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर जनपद के नोडल आई०टी०आई० दुद्धी के प्रधानाचार्य जी०एस० यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी, उद्योगों / प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधिगण एवं सभी आई0टी0आई0 के कर्मचारी उपस्थित रहे।