दुद्धी : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने प्रचार में प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत...

श्याम अग्रहरि

◆चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी अपनी पूरी ताकत 

◆किसी ने निकाला पदयात्रा तो किसी ने निकाला बाइक रैली 

दुद्धी,सोनभद्र। मंगलवार को शाम 5 बजे तक नगर निकाय चुनाव प्रचार प्रसार का अंतिम समय था नगर पंचायत दुद्धी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अंतिम दिन अपने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी प्रत्याशियों ने अपने समथकों के साथ पूरे दुद्धी नगर का भ्रमण किया किसी ने बाइक रैली निकाला तो किसी ने पदयात्रा कर अपना ताकत दिखाया ।
तमाम प्रत्याशियों ने अपने अपने तरीके से शक्ति प्रदर्शन किया ।शक्ति प्रदर्शन का लाभ किस प्रत्याशियों के पक्ष में होगा यह मतदान के बाद ही पता चल पाएगा। इस बार चुनाव मैदान में कई प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। कौन प्रत्याशी चुनाव में आम नगर वासियों को अपने पक्ष में कर पाता है ये मतगणना के बाद पता चल पाएगा। इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है इसके अलावा 9 प्रत्याशी निर्दल चुनाव मैदान मेंअपना भाग्य आजमा रहे हैं।