रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने क़स्बे में किया एरिया डोमिनेशन

श्याम अग्रहरि
रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने क़स्बे में किया एरिया डोमिनेशन

दुद्धी/ सोनभद्र| सीओ दद्दन प्रसाद गोंड के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने सोमवार की दोपहर पैदल गस्त कर एरिया डोमिनेशन किया | इस दौरान जवानों ने क़स्बे के बाजार का इलाका समेत गलियों में भी फुट मार्च कर मतदाताओं में भयमुक्त माहौल दिया | सीओ ने मतदाताओं से अपील किया कि किसी के शराब ,मदिरा ,मुर्गा धन ,रुपया आदि के  प्रलोभन में नहीं आना है अगर कोई प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दे ,अपने पक्ष में मतदान के लिए कोई आपको डराता है  धमकाता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे जिससे पुलिस सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई कर सके|उन्होंने कहा कि मतदाता बेफिक्र व निर्भय होकर अपने पसंदीदा  उम्मीदवार को मतदान करें पुलिस आपका पूरा सहयोग करेगी|जहां रैपिड एक्शन फोर्स व पीएसी के जवानों के फुट मार्च से  मतदाताओं ने सुरक्षा का माहौल महसूस किया असामाजिक तत्व किनारे पकड़ लिए | इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय ,क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह मय फोर्स मौजूद रहें|