दुद्धी निकाय चुनाव में लड़ रहे अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी अवधेश कुमार जायसवाल ने भाजपा को किया समर्थन ।


दुद्धी निकाय चुनाव में लड़ रहे निर्दल प्रत्याशी अवधेश कुमार जायसवाल ने भाजपा को किया समर्थन ।

दुद्धी : नगर निकाय चुनाव में दुद्धी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में कूदे हुए है जिसमे 3 राजनीति पार्टी बीजेपी, बसपा, और आप से चुनाव लड़ रहे है बाकी 9 प्रत्याशी निर्दल मैदान में लगे हुए है शुक्रवार रात्रि 08:30 पर भाजपा के चल रहे नुक्कड़ सभा में अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी अवधेश कुमार जायसवाल ने भाजपा के समर्थन में उतर आए और क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोड़ , चुनाव प्रभारी अरविंद पांडेय के समक्ष समर्थन के लिए घोषणा की । जिससे यह देख भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी । इस दौरान  सुरेन्द्र अग्रहरि, दिलीप पांडेय, संतोष जायसवाल, नन्दलाल अग्रहरि, मनोज मिश्रा, गोरखनाथ अग्रहरि, संजू तिवारी, जितेंद्र चन्द्रवंशी सहित तमाम लोग मौजूद थे ।