दुद्धी : भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में निकला बाइक जुलूस ।

दुद्धी/ सोनभद्र| यूपी निकाय चुनाव द्वितीय चरण का मतदान तिथि जैसे जैसे पास आ रहा वैसे वैसे नगर पंचायत दुद्धी के सारे प्रत्याशियों ने जोरो सोरो से मतदाताओ से मिलने, जनसम्पर्क करने की गति तेज कर दी है मतदाताओं से मिल अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है सोमवार को शाम 4 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी कमलेश मोहन के पक्ष में सैकड़ो युवाओ ने बाइक जुलूस निकाला
(फ़ोटो : युवाओं द्वारा निकाला गया बाइक जुलूस)

और उनके पक्ष में जम कर चुनाव प्रचार किया , बाइक जुलूस रामलीला मैदान दुद्धी से निकलकर कालीमंदिर, शिवाजी तालाब,रामनगर सब्जी मंडी , कलकल्ली बहरा, रेलवे स्टेशन, रामनगर डिवहार बाबा रोड सहित पूरा कस्बा में भ्रमण किया, 
(फ़ोटो : हाथ जोड़ नगरवासियों से आशीर्वाद मांगते भाजपा प्रत्याशी कमलेश मोहन)

पीछे पीछे कार में सवार प्रत्याशी कमलेश मोहन ने हाथ जोड़कर नगरवासियो से आशीर्वाद मांगा| तो वही पीछे अपने कार में सवार क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश मोहन को जिताने का अपील किया । 
(फ़ोटो : अपने कार में सवार क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़)