कमल कानू ने पत्नी संग किया रोड शो ,अपने पक्ष में मतदान का किया अपील

दुद्धी/ सोनभद्र| गुरुवार को भारी संख्या में समर्थकों के साथ कमल कुमार कानू ने रोड शो किया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील नगरवासियों से किया|
आज शाम को हाथों में भारी भरकम हथौड़ा लिए कमल कुमार कानू ने अपने पत्नी सुनीता कमल के साथ नगर में प्रचार किया और लोगों से जनसंपर्क कर आशीर्वाद मांगा|इस दौरान सैकड़ो महिलाएं व युवा मौजूद रहें|