दुद्धी/ सोनभद्र | निर्दल प्रत्याशी उदय प्रताप उर्फ मुन्ना के पक्ष में आज बुधवार को सैकड़ो युवाओ ने बाइक जुलूस निकाला और उनके पक्ष में जम कर चुनाव प्रचार किया ,जाबर पेट्रोल पंप से निकल रामनगर सब्जी मंडी , कलकल्ली बहरा, रेलवे स्टेशन, रामनगर डिवहार बाबा रोड, शिवाजी तालाब सहित पूरा कस्बा में भ्रमण किया, पीछे पीछे एक्सयूवी में सवार प्रत्याशी उदय प्रताप ने हाथ जोड़कर नगरवासियो से आशीर्वाद मांगा| जुलूस के गर्मजोशी देख बाजार में अन्य काम से आये कई युवा जुलूस में शामिल होकर उनका प्रचार किया |







