ऑनलाइन फ्राड कर 49242 रुपये की लगाई चपत ,केस दर्ज कर छानबीन शुरू

श्याम अग्रहरि

दुद्धी/सोनभद्र| ऑनलाइन फ्राड कर एक ग्रामीण युवक को   49,242   उनचास हजार दो सौ बयालीस रुपये चपत लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है , घटना से पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई | 
पुलिस ने मामले में 66 डी आईटी एक्ट के तहत अज्ञात में केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है |
प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय ने बताया कि नौडीहा ग्राम निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र कृष्ण मुरारी ने तहरीर दे कर आरोप लगाया है कि 7 मार्च 23 को शाम साढ़े 6 बजे अज्ञात नम्बर से फोन आया और कई प्रकार के की बातों से प्रलोभन दे कर ऑनलाइन ठगी कर ली| पीड़ित के मुताबिक 3 बार मे कुल 49242 रुपये उसके खाते से निकाल ली गयी ,पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है|