नगर निकाय चुनाव 2023 : आज निकलेंगे एक ही समय मे कई प्रत्याशियों का चुनावी पदयात्रा ।
on -
Tuesday, May 09, 2023
दुद्धी : यूपी नगर निकाय चुनाव का द्वितीय चरण मतदान 11 मई को होना है नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में जमे हुए है और आज नगर पंचायत दुद्धी में प्रचार प्रसार का अंतिम समय 9 मई तक ही है आज के दिन सभी प्रत्याशी अपना अपना प्रचार प्रसार में पूरा जोर लगाने वाले है कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ निकल चुके है तो कई प्रत्याशियों अपने समर्थकों के साथ एक ही समय पर नगर में घूम घूम अपना पक्ष में वोट मांगेंगे । आज पूरे नगर में मोहल्लों में 11 वार्डो में पदयात्रा निकलेगी । कई प्रत्याशी अपने समथकों के साथ एक ही समय मे नगर में भ्रमण करने वाले है आज प्रत्याशियों और समर्थकों में भी खूब उत्साह देखा जा सकता है । नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 12 प्रत्याशियों में किसी एक प्रत्याशी के सिर पर अध्यक्ष का सेहरा सजेगा ये तो अब 13 मई को देखा जा सकता है