पिछले दिनों विकास खंड नगवाँ में अभियान में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किए गए थे 20 सफाईकर्मी




● पिछले दिनों विकास खंड नगवाँ में अभियान में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किए गए थे 20 सफाईकर्मी

● पिछले दिनों विकास खंड नगवाँ में अभियान में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किए गए थे 20 सफाईकर्मी

सोनभद्र । संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जिला पंचायत राज अधिकारी की सख्ती भी कार्य के प्रति लापरवाह सफाईकर्मियों पर कोई असर डालती नहीं दिख रही है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने पिछले दिनों संचारी अभियान में लापरवाही बरतने पर नगवां ब्लाक के 20 सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। वहीं शुक्रवार को डीपीआरओ ने सदर व घोरावल ब्लाक के छह सफाई कर्मचारियों को भी निलंबित करने के साथ ही तीन कर्मचारियों को का वेतन भी अवरुद्ध कर दिया है।

इस सम्बन्ध में डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि “अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें नियमित रुप से ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर सफाई कार्य के लिए निर्देशित किया गया। बार-बार हिदायत के बावजूद कई कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने की शिकायत मिल रही थी, जिसकी जांच कराई गई। शिकायत की पुष्टि के बाद अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ ने बताया कि सदर ब्लाक में तैनात सफाई कर्मी चंदा देवी, विनय कुमार सिंह, सुमन सिंह, घोरावल ब्लाक के विजय कुमार सिंह, रीता देवी, सर्वजीत कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं घोरावल ब्लाक में तैनात रवींद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, रामआसरे का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। समुचित जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।”