आईटीआई के 177 छात्र छात्राओं में बांटे गए टैबलेट

श्याम अग्रहरि
दुद्धी/सोनभद्र - मलदेवा गांव स्थित गणेशदत्त आईटीआई कॉलेज में सोमवार को 177 छात्र छात्राओं को निशुल्क टैबलेट वितरण किया गया|इस मौके पर अतिथिगण नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन , भाजपा नेता मनोज सिंह बबलू, जितेंद्र चन्द्रवंशी, डॉ० लवकुश व रामेश्वर रॉय के हाथों आईटीआई के समस्त छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया, टैबलेट पाकर छात्र छात्राएं खुश व अति उत्साहित नजर आए , इस मौके पर विजय यादव सहित संस्थान के समस्त कर्मचारी मौजूद रहें|