श्याम अग्रहरि (87263 05091)
दुद्धी /सोनभद्र|भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में शनिवार को 138 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन टैबलेट वितरण किया गया| मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन , भाजपा नेता प्रेम नारायण सिंह ,जितेंद्र चंद्रवंशी ,श्याम बिहारी के कर कमलों द्वारा एमए व एमएससी के 138 छात्र छात्राओं ने टैबलेट पाकर खुश व अति उत्साहित नजर आए , इस मौके पर भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य निलांजन मजूमदार, डॉरामसेवक सिंह यादव, डॉ अजय कुमार, डॉ हरिओम वर्मा, डॉ राकेश कनौजिया, मिथिलेश कुमार गौतम, डॉ विवेकानंद ,डॉ बृजेश यादव, सचिन विश्वकर्मा, अंकिता चंद्रा सहित महाविद्यालय के कई कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे







