●दुद्धी के होनहारों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में दिखाया दमखम ।
●दुद्धी की दो बेटियों ने विज्ञान वर्ग इंटरमीडिएट में किया विद्यालय टॉप ,एक ने तो जिले में लाया चौथा स्थान
दुद्धी/ सोनभद्र| दुद्धी के होनहारों ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर क़स्बेवासियों का सिर फ़क्र से ऊंचा कर दिया है |सोनांचल इंटरमीडिएट कालेज के हाईस्कूल के छात्र अमित मौर्या ने 94 % अंक पाकर जिले छठा स्थान लाया है| वहीं इसी विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र प्रशांत कुमार ने 93.83 % अंक पाकर जिले में सप्तम स्थान लाया है , वहीं शिवम स्कूल महुली का छात्र सौरभ कुमार ने 94.2% अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान लाया है| इसी स्कूल के छात्र कृष्णन सूर्या ने 92.4 % अंक लाकर बेहतर प्रदर्शन किया है |विद्यालय के छात्र अमित कुमार मौर्य ने हाईस्कूल में 94 % अंक लाकर दुद्धी टॉप किया है ,छात्र प्रशांत कुमार ने 93.83 % अंक लाकर विद्यालय में द्वितीय स्थान लाया है ,पीयूष कुमार ने 91.83 % अंक लाकर तृतीय स्थान पाया है|सर्वेश कुमार ने 90.83% अंक लाकर चतुर्थ स्थान लाकर बेहतर प्रदर्शन किया |वहीं जीआईसी दुद्धी के छात्र उज्ज्वल राज ने 90.88 % अंक जीआईसी टॉप किया वहीं आंनद श्रीवास्तव ने 90.83 % अंक लाकर स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया|
दुद्धी की दो बेटियों ने विज्ञान वर्ग इंटरमीडिएट में किया विद्यालय टॉप ,एक ने तो जिले में लाया चौथा स्थान
दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय क़स्बे की दो बेटियों ने इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में सर्वोत्तम अंक लाकर अपने अपने विद्यालयों में टॉप किया है | एक बेटी ने मैथमेटिक्स से इंटरमीडिएट में 94 %
अंक लाकर अपने विद्यालय में टॉप किया साथ ही जिले में भी टॉपरों की सूची में चौथा स्थान लाया है वहीं दूसरी बेटी ने बायोलॉजी इंटरमीडिएट में 89.9% अंक लाकर अपने विद्यालय में टॉप किया है |
क़स्बे की रामनगर की रहने वाली दीपशिखा ने कल्पना विकास बालिका इंटरमीडिएट कालेज अमवार में अध्यापन कर इंटरमीडिएट मैथमेटिक्स से 94% अंक लाकर अपने गुरुजनों का सिर फक्र से ऊंचा किया है वहीं बेटी के परिश्रम से क़स्बे में सर्वोत्तम अंक लाने पर पिता का सीना चौड़ा हो गया है | दीपशिखा के पिता राजकिशोर सिंह पेशे से टेलरिंग करते है | वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज दुद्धी की छात्रा ने शिवांगी पाण्डेय ने बायलॉजी से इंटरमीडिएट में 89.8 % अंक लाकर विद्यालय टॉप किया है ,शिवांगी ने बताया कि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का श्रेय वे अपने अध्यापक राधेश्याम सर को देती है उन्होंने ही बायोलॉजी व केमेस्ट्री में उसे बेहतर ढंग से पढ़ाया जिससे वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकी | शिवांगी ने बताया कि आगे उसे नीट की तैयारी करनी है और मेडिकल की पढ़ाई कर एक बेहतर चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करनी है |बता दे कि शिवांगी के पिता गणेश पांडेय क़स्बे के महिंद्रा ट्रैक्टर में मैनेजर के रूप में कार्यरत है | क़स्बे के मध्यम परिवार से संबंध रखने वाली दोनों बेटियों के प्रयासों को आमजनों ने भी सराहा है , दोनों बेटियों के घरों पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों तांता लगा रहा |







