दुद्धी : कहीं मानव श्रृंखला तो कही शपथ दिलाकर यातायात के प्रति किया जागरूक

श्याम अग्रहरि
कहीं मानव श्रृंखला तो कही शपथ दिलाकर यातायात के प्रति किया जागरूक
दुद्धी/ सोनभद्र |सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया , सोमवार को तहसील मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया |जहाँ खंड शिक्षा विभाग की ओर से खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्या के नेतॄत्व में पूरे क़स्बे काली मंदिर मोड़ से म्योरपुर तिराहे तक स्कूली बच्चों व शिक्षा विभाग के कर्मियों द्वारा मानव श्रृंखला बना कर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया वहीं नगर पंचायत प्रसाशन ने भी उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा की अगुवाई में नगर में जागरूकता रैली निकाली इस दरमियान इओ भारत सिंह के साथ न0पा0 कर्मी  हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखे  तख्तियां साथ लेकर चले|इस मौके पर , राजकुमार अग्रहरि चैयरमेन ,सुरेंद्र अग्रहरी , गुड्डू जौहरी मौजूद रहें|उधर दुद्धी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने सभी पुलिसकर्मियों को यातायात को लेकर संकल्प दिलाई वहीं ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ सुनील कुमार सिंह सभी पंचायत सहायक सफाईकर्मियों सहित सचिवों व ग्राम प्रधानों को यातायात के नियमों के सदैव पालन करने व जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई | इस मौके पर एडीओ पंचायत समर बहादुर सचिव अरुण वर्मा , राघवेंद्र सिंह ,अरशद खान भी मौजूद रहें|