●विभिन्न मांगों को लेकर विधायक से मिला संयुक्त प्रतिनिधिमंडल
दुद्धी/सोनभद्र|सिविल बार एसोसिएशन जनपद दुद्धी व दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल क्षेत्रीय विधायक आदिवासी नेता रामदुलारे गोंड के आवास पर मुलाकात किया। इस प्रतिनिधिमंडल में सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट एवं दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विपिन बिहारी के नेतृत्व में दुद्धी को जिला बनाने तथा माननीय हाईकोर्ट द्वारा दुद्धी तहसील मुख्यालय पर एक एडीजे कोर्ट और एक एसीजेएम कोर्ट की स्थापना करने के बारे में राज्य सरकार को विगत कई बार लिखित पत्र का हवाला देते हुए यह बताया कि माननीय हाईकोर्ट द्वारा 8 बार स्मरण पत्र लिखने के बाद भी राज्य सरकार दुद्धी में एडीजे कोर्ट और एसीजेएम कोर्ट बनाने के लिए अधिसूचना जारी नहीं कर रही है | प्रकरण को जान व समझ कर विधायक ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराएंगे| वहीं सिविल बार एसोसिएशन के प्रति मंडल ने दुद्धी में आने का निमंत्रण भी दिया।इस प्रतिनिधिमंडल में बार के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चेयरमैन राम लोचन तिवारी एडवोकेट ,पूर्व अध्यक्ष श्री जवाहरलाल एडवोकेट तथा दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता व दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी एडवोकेट एवं युवा अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ,सिविल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, रमाकांत मिश्रा ,राम सागर गुप्ता और अन्य लोग मौजूद थे|







