कैप्शन:मंत्री संजीव गोंड के आवास पर उनसे मिलकर ज्ञापन सौंपता दुद्धी सिविल बार का प्रतिनिधिमंडल
●दुद्धी में विभिन्न न्यायालयों की स्थापना के लिए मंत्री संजीव से मिला प्रतिनिधिमंडल ,सौंपा ज्ञापन
दुद्धी/सोनभद्र|सिविल बार एसोशिएशन जनपद दुद्धी का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रभु सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में राज्यमंत्री संजीव गोंड से उनके आवास पर मुलाकात किया और माननीय हाईकोर्ट द्वारा दुद्धी तहसील मुख्यालय पर एडीजे और एक एसीजीएम कोर्ट स्थापित करने संबंधित मांग राज्य सरकार को भेजी गई है और बार-बार करीब 8 बार रिमाइंडर देने के बाद भी अभी तक राज्य सरकार ने दुद्धी में हाईकोर्ट के मंशा के अनुरूप एडीजे और एसीजेएम कोर्ट की स्थापना करने संबंधी अधिसूचना जारी नहीं किया है| इस पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए आज प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मिलकर अनुरोध किया तथा उन्हें बार एसोसिएशन में आमंत्रित भी किया | इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष के अलावा चेयरमैन रामलोचन तिवारी ,पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल अग्रहरी, युवा अधिवक्ता सत्यनारायण यादव तथा बार के उपाध्यक्ष युवा अधिवक्ता अनिल कुशवाहा मौजूद थे| यह प्रतिनिधिमंडल इसके बाद लखनऊ सचिवालय स्तर पर जाकर के प्रस्तुत प्रकरण को सफल करने का प्रयास करेगा|







