दुद्धी : तहसील समाधान दिवस पर आए 17 मामले...

श्याम अग्रहरि
तहसील समाधान दिवस पर आये 17 मामले, 3 मामलों का निस्तारण

दुद्धी,सोनभद्र। तहसील सभागार में आज आयोजित तहसील समाधान दिवस पर 17 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आए। जिसमें एक मामले को मौके पर निस्तारित किया गया तथा दो मामले टीम भेजकर किया गया। इस तरह तीन मामले का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को 14 जन शिकायत  प्रार्थना पत्रों को 1 सप्ताह के भीतर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिए। इस मौके पर  तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी, पिपरी के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।