दुद्धी : धूमा के लाल का हुआ लोअर पीसीएस में चयन ,घर मे जश्न सा माहौल

श्याम अग्रहरि
दुद्धी/ सोनभद्र| विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत धूमा ग्राम पंचायत का रहने वाला किसान परिवार में जन्मे युवक सुरेंद्र सिंह का लोअर पीसीएस में चयन होने से घर मे जश्न सा माहौल है | 28 वर्षीय सुरेंद्र के पिता भगवान सिंह पेशे से किसान हैं वहीं बड़े भाई भी किसानी कर जीवन यापन करते है और माँ देवंती देवी हाउसवाइफ हैं| लेकिन सुरेंद्र की कुछ बड़ा मुकाम हासिल करने की तमन्ना रंग लाई और अंततः 9 दिसम्बर को आये लोवर पीसीएस के परिणाम देख घर वाले खुशी से उछल पड़े | सुरेंद्र ने सेलफोन पर बताया कि उन्होंने मदन मोहन मालवीय प्राद्योगिकी विश्व विद्यालय गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक की पढ़ाई 2017 में पूरी कर ली उसके बाद वाराणसी के अतुलानंद स्कूल बतौर प्राइवेट शिक्षक पढ़ा रहे थे , और लोकल कोचिंग में भी पढ़ा रहे थे, कि इसी बीच 2019 में लोअर पीसीएस का फार्म भरा था जिसका परीक्षा प्री एक्जाम 2020 में दिया था ,वहीं 2021 में मेन्स का एग्जाम दिया था | 9दिसम्बर को रात्रि 9 बजे परिणाम आया जिसमें उनका चयन मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है ,उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता ,भाई व अपने प्यारे दोस्त शशिकांत सिंह को दिया जो आईआईटी मुम्बई से पीएचडी कर रहे हैं|